{"_id":"62cb1e3c376167347a46a128","slug":"aryan-becomes-head-boy-and-suhani-becomes-head-girl-baraut-news-mrt596476540","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन हेड ब्वॉय और सुहानी बनीं हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन हेड ब्वॉय और सुहानी बनीं हेड गर्ल
विज्ञापन
मांउट लिट्रा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में रविवार को कार्यक्रम हुआ। जिसमें चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुने गए हेड ब्वॉय और हेड गर्ल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन व हिमांशु जैन ने किया। संस्था के संस्थापक हंसकुमार जैन ने बताया कि स्कूल में हेड ब्यॉय व हेड गर्ल का चयन करने के लिए राजनीतिक चुनाव की तरह दो दिन पहले नामांकन पत्रों को भरने की प्रक्रिया कराई गई थी। जिसमें कक्षा-12 से हेड ब्वॉय के चुनाव में अक्षय, राघव आर्यन, रुहेला व हेड गर्ल पद के लिए सुहानी, टिया व इशिता ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। दो दिन तक सभी प्रत्याशी ने स्कूल व ऑनलाइन प्रचार प्रसार किया। शनिवार को मतदान के लिए बैलट पेपर व मतदान पेटियां तैयार की गईं। जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ ने मतदान किया।
रविवार को मतगणना प्रक्रिया चुनाव कमेटी कोऑर्डिनेटर चित्रा श्रीनारायण, शालू कौशिक, पराग जैन, पीटीआई रविंद्र पंवार देख-रेख में संपन्न कराया गया। मतगणना के रिजल्ट में आर्यन रूहेला ने 182 वोट लेकर हेड ब्वॉय पद पर विजय हासिल की, जबकि आर्यन रूहेला के प्रतिद्वंद्वी अक्षय को 142 व राघव को मात्र 35 मत मिले। हेड गर्ल में पद पर सुहानी को 192, इशिता को 82 व टिया को मात्र 78 मत प्राप्त हुए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।