फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arya Samaj sees Shri Ram as Maryada Purushottam Ram

Baghpat News: आर्य समाज श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में देखता है

Sun, 21 Jan 2024 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj sees Shri Ram as Maryada Purushottam Ram
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बड़ौत। आर्य समाज बड़ौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित साप्ताहिक यज्ञों में रविवार को बिक्रम सिंह आर्य ने कहा कि पुरुषोत्तम राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में रहे।

उन्होंने कहा कि कुछ पौराणिक लोगों का आरोप है कि आर्य समाज पुरुषोत्तम राम को नहीं मानते हैं, उनका यह कथन सरासर गलत है। आर्य समाज श्री राम को युगपुरुष, राष्ट्र नायक, महापुरुष मानता है। आर्य समाज पुरुषोत्तम राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में देखता है। महर्षि दयानंद सरस्वती के हम आभारी हैं कि उन्होंने भूली हुई संस्कृतियों को फिर से याद कराया। हम अपने महापुरुषों का सदैव आदर करना चाहिए। महापुरुषों के पवित्र चरित्र हमें अपनी जीवनचर्या को पवित्र एवं चरित्र को समुन्नत बनाने की प्रेरणा देते हैं। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म राजेन्द्र कुमार, यजमान प्रीतम सिंह आर्य रहे। इसी प्रकार पट्टी चौधरान कार्यालय में आयोजित यज्ञ के बह्मा बिक्रम सिंह, यजमान राममेहर सिंह रहे। दोनों यज्ञों में डॉक्टर ओमवीर सिंह आर्य, प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह, जसवीर मलिक, रामबली राणा, सत्यपाल पथौलिया, रणतेज, तेजेन्द्र चौहान, राजकुमार रुहेला, पंकज आर्य, सचिन कुमार, सुरेंद्र पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed