फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arya heroines practiced sword

Baghpat News: आर्य वीरांगनाओं ने किया तलवार का अभ्यास

Wed, 14 Jun 2023 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 14 Jun 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Arya heroines practiced sword
फोटो संख्या 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में चल रहे आर्य वीरांगना योग और चरित्र निर्माण आवासीय शिविर के पांचवें दिन बुधवार को आर्य वीरांगाओं ने तलवार चलाने का अभ्यास किया।
इस अवसर पर सबसे पहले बेटियों को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही शिक्षिका सुमेधा आर्या ने बेटियों को तलवार, पीटी, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे, लाठी, भाला का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि बेटियों को इस तरह के शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। इससे बेटियां आपातकालीन स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में समक्ष रहेगी। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि मातृभूमि, मातृभाषा एवं मातृ संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेकर उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ें। जिससे कि राष्ट्र की रक्षा हो सके और एक मजबूत राष्ट्र की स्थापना हो।
विज्ञापन

जिला मंत्री रवि शास्त्री ओर धर्मपाल त्यागी ने कहा कि राष्ट्र की प्रत्येक बेटी को स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ जीना चाहिए। जो लोग बेटियों का सम्मान नहीं करते, ऐसे लोगों को बेटियां सबक सिखा कर सही रास्ते पर लाएं। हमारी बेटियां निर्भीक, चरित्रवान, स्वाभिमानी बनें। यही शिविर का उद्देश्य है। इस अवसर पर संस्था के सचिव डाॅ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, स्वामी ओमानंद, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed