{"_id":"628539c8e430dc1b8b14de51","slug":"arrested-for-killing-farmer-by-announcing-pistol-recovered-baghpat-news-mrt589159965","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान कर किसान की हत्या करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान कर किसान की हत्या करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव में मामूली मारपीट के विवाद में एलान कर हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी गौरव यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव के सहयोगी सन्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी ने बेटे की जगह खेत में सो रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उससे पिस्टल बरामद की है।
मंसूरपुर गांव के जंगल में 12 मई की रात में फसल की रखवाली के लिए खेत में सो रहे किसान मदनपाल (65) पुत्र शिवचरण की सिर में गोली मारकर हत्या कर गई दी थी। परिजनों ने रंजिश के चलते गांव के ही सन्नी और गौरव पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गौरव यादव निवासी फुलैरा फरार चल रहा था। पुलिस का दावा है कि एक माह पहले गौरव का मृतक मदनपाल के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें गौरव ने मदनपाल के बेटे की हत्या करने का एलान किया था। बुधवार को पुलिस ने गौरव यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद कर लिए। चांदीनगर थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि हत्याकांड को अंजाम देने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है