फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arrange for district clearance to prevent dengue and malaria: DM

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम को गांवों से पानी निकासी की व्यवस्था होगी: डीएम

Sat, 04 Sep 2021 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Arrange for district clearance to prevent dengue and malaria: DM
बागपत। डीएम राजकमल यादव व सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बीमारियों की रोकथाम को लेकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि जिस जगह भी लोगों को बुखार होने की सूचना मिलती है, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाती है। वहां टीम जांच करती है कि डेंगू व मलेरिया का लार्वा तो नहीं है। जिले में अभी तक तीन जगह इसकी जांच की गई, लेकिन किसी भी जगह इसका लार्वा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुखार होता है तो वह मोबाइल नंबर 7060263131 पर सूचना दे सकता है। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि डेंगू व मलेरिया के यहां भले ही अभी तक कोई केस नहीं आया हो, लेकिन इसके बावजूद जिला अस्पताल व सभी सीएचसी में छह-छह बेड रिजर्व किए गए है। इस दौरान सीएमएस डा. बीएल कुशवाहा, डा. सुरुचि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed