{"_id":"5740b64a4f1c1b427cac7f5e","slug":"arpit-in-science-sanchit-topper-in-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस में अर्पित, कॉमर्स में संचित टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस में अर्पित, कॉमर्स में संचित टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 22 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
वनस्थली पब्लिक स्कूल में जिला टॉपर के साथ जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में बाजी लड़कों के हाथ रही। साइंस (पीसीएम) में वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के अर्पित राठी ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। कॉमर्स में डीएवी स्कूल बागपत का छात्र संचित राठी 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर रहा। जनपद का परीक्षा परिणाम 67.69 प्रतिशत रहा। कामयाब हुए मेधावियों ने नतीजों पर खुशी मनाई।
शनिवार को सीबीएसई बोर्ड के नतीजों से मेधावी खिल उठे। साइंस (पीसीएम) वर्ग में वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के छात्र अर्पित राठी ने 96.8 प्रतिशत हासिल कर प्रथम, वनस्थली बड़ौत की नैंसी ने 96 प्रतिशत के साथ द्वितीय और इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा की अनु गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में तीसरा स्थान पाया।
कॉमर्स वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत के संचित राठी ने 96.4 प्रतिशत के साथ पहला, वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के चिराग जैन ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल की नीतू राणा ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
नतीजे जानने के लिए सुबह से ही साइबर कैफे और स्कूलों में गहमा-गहमी रही। दोपहर 12 बजे नतीजे घोषित होते ही मेधावियों के जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी मिठाइयां बांटीं।