फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army Jawan Pinku Dangi from Baghpat martyr in encounter with terrorists in Kashmir

बागपत के लाल को सलाम: कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 28 Mar 2021 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Mar 2021 12:01 PM IST
सार

-शोपियां के वनगाम इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए, एक अन्य जवान घायल

विज्ञापन
Army Jawan Pinku Dangi from Baghpat martyr in encounter with terrorists in  Kashmir
pinku dangi martyr - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम क्षेत्र में बागपत जिले के लुहारी गांव के पिंकू दांगी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। शनिवार रात सेना के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान उनकी शहादत हुई। मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए। जबकि एक जवान घायल है। पिंकू दांगी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने को ग्रामीणों का तांता लग गया। 
विज्ञापन


लुहारी गांव के रहने वाले पिंकु कुमार का जन्म 1983 में हुआ था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। ग्रामीण सुधीर दांगी व डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि पिंकु कुमार एक ऑपरेशन के तहत आंतकियों की तलाश में गए हुए थे। इनके साथ और भी जवान थे।
विज्ञापन


आंतकियों से हुई मुठभेड़ में पिंकु कुमार को गोली लगी थी। जिन्हें उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन तब तक वह शहीद हो गए थे। रविवार को सेना ने परिवार को इसकी जानकारी दी तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महीने का एक बेटा और दो है लड़कियां
शहीद जवान पिंकू कुमार का एक नौ महीने का बेटा व दो बेटियां हैं बड़ी बेटी आठ साल की तो छोटी बेटी पांच साल की है। पत्नी कविता व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इनके पिता जबर सिंह कहते हैं कि बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है। शहीद जवान के बड़े भाई मनोज गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed