हत्थे चढ़ा शूटर, उगले राज
हालांकि पुलिस अफसर इससे इंकार कर रहे है। पुलिस अफसर पकड़े गए शूटर गौरव निरपुड़ा से पूछताछ कर रहे हैं। उसने पुलिस को मास्टर सतपाल की हत्या के संबंध में सभी जानकारी दे दी है। सूत्रों की माने तो आरोपी गौरव ने बताया मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या करने का ठेका शेरपुर लुहारा गांव के रोहित ने तीन लाख रुपये में लिया था।
उसकी बातचीत मेरठ जेल में छपरौली थाना के हिस्ट्रीशीटर ने कराई थी। रोहित की सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन से दोस्ती थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। सोनू उसे अपने साथ ले आया था। बाद में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया अभी तक उसे इस मामले में एक रुपये भी नहीं मिला है।
रोहित और सोनू को अभी तक कितने रुपये मिले, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। सोनू ने तो उसे यह ही बताया था ज्यादा रकम वारदात को अंजाम देने के बाद ही मिलेगी। घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने दोघट क्षेत्र से बरामद कर ली है। उधर, इस बाबत एएसपी अजीजुल हक ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
बढ़ रही लापरवाही
पुलिस लापरवाही से यह पहली घटना नहीं हुई। चिरचिटा गांव में किसान की उसके ही भाई हत्या कर दी थी। गांगनौली में पुलिस सुरक्षा में रामवीर और उनकी पत्नी सरोज की जान जा चुकी है। इतना ही नही इसी परिवार के पप्पू की भी हत्या हो चुकी है।