फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arjun firing on birthday Kotwali reached with a gun

बर्थ डे पर फायरिंग करने वाला अर्जुन तमंचा लेकर पहुंचा कोतवाली

Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arjun firing on birthday Kotwali reached  with a gun
बर्थ डे पर फायरिंग करने वाला अर्जुन तमंचा लेकर पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर कलां गांव में स्कूल की छत पर केक में गोली मारकर बर्थ डे मनाने वाला आरोपी अर्जुन खुद की तमंचा लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा कब्जे में लिया। आरोपी बोला उसे फायरिंग करने का शोक है। शादी समारोह में दोस्त उसे तमंचा देते हैं और वह फायरिंग करता है। दोस्तों से वह वीडियो भी बनवाता है और दहशत फैलाने के लिए वीडियो वायरल कर देता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।

सरूरपुर कलां गांव में स्कूल की छत पर केक में गोली मारकर बर्थ डे पार्टी मनाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय दो युवकों का फायरिंग कर वीडियो वायरल हो गई । पुलिस ने अर्जुन पुत्र जितेंद्र, गोलू उर्फ विजय पुत्र महेश निवासी सरूरपुर कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी अर्जुन खुद की तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया के सामने पेश हुआ। पुलिस ने उसेे गिरफ्तार कर लिया और तमंचा कब्जे में लिया। आरोपी बोला कि एक माह पहले दोस्त टोनी का जन्मदिन था। स्कूल की छत पर उसका जन्मदिन बनाया । तमंचे से फायरिंग की । इसका वीडियो वायरल हुआ। दो माह पहले खेकड़ा में दोस्त की बहन की शादी में फायरिंग की । उसे तमंचे से फायरिंग करने का शोक है। दोस्त टोनी ने उसे तमंचा दिया । इससे उसने फायरिंग की । दोस्त ही उसकी वीडियो बनाते है। दहशत फैलाने के लिए वह वीडियो वायरल करता देता है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी अर्जुन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह फायरिंग की वीडियो वायरल कर दहशत फैलाता है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। फायरिंग के मामले में तीन-चार युवकों को चिन्हित किया। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनामी होने के डर से पहुंचा कोतवाली
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एक दिन पहले ही कहा था कि अर्जुन पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। इसके अगले ही दिन अर्जुन खुद ही कोतवाली पहुंच गया।
हवा सिंह पहुंच गया था एसपी के सामने
बावली का 25 हजार रुपये का इनामी हवा सिंह भी खुद ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय के सामने पहुंच गया था। उसने भी मुठभेड़ के डर से सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed