{"_id":"650c3553597792cbd90c952a","slug":"arjava-religion-gives-a-sense-of-unity-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2810-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एकता का बोध कराता है आर्जव धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एकता का बोध कराता है आर्जव धर्म
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांति विधान व दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने दस श्रीफल समर्पित कर उत्तम आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर विधान में पंडित महेश चंद शास्त्री ने कहा कि परमात्मा और मनुष्य के बीच की निकटता दूरी का नाम है आर्जव धर्म है। मन, वचन और काय इन तीनों के स्वरों में सामंजस्य स्थापित करना, मन आत्मा की एक अत्यंत अपूर्व शक्ति है। आर्जव धर्म श्री ऋजुता, सरलता, प्रमाणिकता वह बच्चों जैसे भोलेपन को लिए होता है। मानसिक बीमारी से ऊपर उठाने वाला आर्जव धर्म होता है। असीम आनंद में स्नान करने वाला आर्जव धर्म है। स्वयं के अस्तित्व की एकता का बोध कराने वाला आर्जव धर्म है। पूजा में संजय जैन, राजकुमार जैन, आशा जैन, बादामी जैन, सुनीता जैन, ललित जैन आदि शामिल रहे। बिनौली के श्री दिगम्बर सकल समाज बड़ा मंदिर, श्री दिगम्बर जैन पुराना मंदिर में भी दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने पंडित दिनेश जैन काशलीवाल के निर्देशन में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर रविंद्र जैन, मदन जैन, विमल जैन, उत्सव जैन, आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।