{"_id":"649ac95614d167c3ac03a5e4","slug":"arghya-offered-to-shreeji-in-siddhachakra-mahamandal-vidhan-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2677-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रीजी को अर्पित किए अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रीजी को अर्पित किए अर्घ्य
विज्ञापन
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान श्रीजी की पूजा-अर्चना की। साथ ही मंत्रोच्चारण संग अर्घ्य अर्पित किए।
सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन नित्य अभिषेक पूजन, शांतिधारा कराई गई। ब्रह्मचारी प्रदीप जैन और ब्रह्मचारी भैया गौरव जैन ने मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया। शाम को संगीतमय आरती हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश जैन और मीडिया प्रभारी अमित जैन ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान मनाया जा रहा है। विधान में पहले दिन 8 अर्घ्य, दूसरे दिन 16 अर्घ्य और तीसरे दिन मंगलवार को श्रीजी को 32 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान के अंतिम दिन 1024 अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे। हवन में पूर्णाहुतियों के बाद चार जुलाई को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन किया जाएगा। इस मौके पर दीपक जैन, सत्येंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, राहुल जैन और सचिन जैन सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।