फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Area residents protest against illegal occupation

अवैध कब्जे के विरोध में क्षेत्रवासियों का धरना

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Area residents protest against illegal occupation
बड़ौत की आजाद नगर गली न.7 में धरने पर बैठे कालोनीवासी। - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। आजाद नगर गली नंबर सात की गली पर किए गए अवैध कब्जे के विरोध में बुुधवार को क्षेत्रवासियों ने कालोनी में ही टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। कहना कि जब तक गली कोे कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता है, तब तक धरना लगातार चलता रहेगा।

धरने पर बैैठे लोगों ने बताया कि आजाद नगर गली नंबर सात में अवैध कब्जे के कारण विकास कार्य रुक गया है। बार-बार शिकायत करने पर भी न तो नगरपालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। कालोनी में लगभग 350 परिवार रहते है, जो कि गली का निर्माण न होने से बहुत परेशान है। उन्होंने बताया कि यह सड़क सीधे मंडी तक जाती है। यहां से गुजरने वाले व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मकसूद, वरुण तोमर, करण फौजी, विपिन तोमर, आत्मा राम, बाबूराम मौर्य, रमेश चन्द, राममेहर, रामकुमार, आकाश, प्रमोद, काला बाबा, रवि पांचाल, कृष्ण पांचाल, मोनू, आशीष कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि यह नगरपालिका क्षेत्र से बाहर है। फिर भी लोगों की समस्या सुनकर उसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed