फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AQI 438, situation worsens with smog wrap

एक्यूआई 438, स्मॉग की चादर से और बिगड़े हालात

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
AQI 438, situation worsens with smog wrap
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्मॉग के बीच धीमी गति से जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
दोपहर 12 बजे तक रहा स्मॉग का असर, दिवाली तक और बढ़ेगी समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। वायु प्रदूषण रोज खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है। रविवार को अब तक के सीजन का सबसे ज्यादा स्मॉग छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली। स्मॉग के कारण हाइवे पर वाहनों की गति भी धीमी रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 438 रिकॉर्ड किया गया है। दिवाली पर हवा की गुणवत्ता के और अधिक खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रविवार को सुबह से ही स्मॉग छाया रहा। स्मॉग की चादर सी बिछी रही। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीम रही। दोपहर 12 बजे तक धीरे-धीरे स्मॉग छंट गया। शाम चार बजे से फिर वातावरण में स्मॉग छा गया। अब तक का यह सबसे अधिक स्मॉग रहा। दिवाली तक मौसम के और अधिक खराब होने का अनुमान है। सांस के रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इस तरह फैल रहा प्रदूषण
बागपत। जिले में पराली या पत्ती जलाए जाने के मामले कम हैं। लेकिन प्रदूषण की बड़ी वजह निर्माण कार्य भी हैं। जिले में विभिन्न मार्गों, भवनों का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा जिले से सटी हुई है। ऐसे में अनुमान है कि हरियाणा में पराली जलाए जाने का असर जिले तक पहुंचकर हवा की गुणवत्ता खराब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में जलन, सांस में तकलीफ
बागपत। स्मॉग के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के प्रभारी डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण से निपटने के लिए चश्मे और मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed