{"_id":"5a4153794f1c1b6e468bcaab","slug":"any-atm-blank-any-lock-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई एटीएम खाली, किसी में ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई एटीएम खाली, किसी में ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के तीन दिन के अवकाश के कारण एटीएम खाली हो गए। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश एटीएम पर ताला लटका है। इसे देखकर खातेदार मायूस होकर लौट गए। शहर के खातेदार दिनभर नगदी निकालने के इधर-उधर भटकते रहे।
शहर में एक दर्जन से अधिक बैंक शाखाएं हैं। किसान दिवस, रविवार और क्रिसमस डे के कारण बैंकों का तीन लगातार अवकाश रहा। इस बीच लोगों की सुविधा के लिए बैंकों ने एटीएम में धनराशि लोड कर दी थी, लेकिन दो दिन के अवकाश में ही सभी एटीएम खाली हो गए।
सोमवार को सुबह से ही लोग नगदी निकालने के लिए भटकते रहे। अधिकांश पर डाला लटका मिला। कुछ तकनीकी कारणों के चलते बंद पड़े हैं। बैंक उपभोक्ताओं को अपने जरूरी कार्यों को करने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
खातेदार सोमवार को नगदी के लिए एक से दूसरे एटीएम पर छानबीन करते नजर आए। सोमवार सुबह से ही खातेदारों की ये स्थिति बनी रही। देवपाल, प्रदीप, शिवकुमार, इंद्रपाल, उस्मान, इरफान, विजयपाल ने बताया कि एटीएम में नगदी खत्म होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
एक भी एटीएम उन्हें खुला नहीं मिला। सुरक्षा गार्डों ने बताया नगदी खत्म हो गई है, इस कारण ताला लगाया गया है। मंगलवार को बैंक खुलने पर नगदी की निकासी शुरू होगी।