फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Antyodaya card holders will get gram with ration

अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ मिलेगा चना

Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will get gram with ration
बागपत। शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर अवशेष चने के स्टॉक का निस्तारण करने के लिए समानुपातिक आधार पर वितरण करने के निर्देश दिए है। स्टॉक के आधार पर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 18 मार्च तक अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क चना वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में चने का वितरण किया गया था। अनलॉक होने पर वितरण रोक दिया गया था। इस पर शासन ने चने के अवशेष का निस्तारण करने के लिए अंत्योदय कार्ड धारकों को समानुपातिक आधार पर वितरण करने के निर्देश दिए है। राशन की दुकानों पर नोडल अधिकारी की उपस्थिति में चना वितरित किया जाएगा। वितरण के दौरान पर्यवेक्षक राशन की दुकानों का निरीक्षण करेंगे। ब्लॉक वार उपलब्ध स्टॉक के आधार पर चने का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है स्थिति
जिला आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक जिले में 7683 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। चने का अवशेष स्टॉक 197.91 क्विंटल है।
ऐसे होगा वितरण
ब्लॉक कार्ड धारक चना
बागपत 1966 2.375 किलोग्राम प्रति कार्ड
पिलाना 1166 2.012 किलोग्राम प्रति कार्ड
खेकड़ा 1607 1.377 किलोग्राम प्रति कार्ड
बड़ौत 932 4.465 किलोग्राम प्रति कार्ड
छपरौली 960 2.739 किलोग्राम प्रति कार्ड
बिनौली 1052 3.611 किलोग्राम प्रति कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed