{"_id":"63d026238b4d1606d14e1da5","slug":"anticipatory-bail-of-delhi-police-constable-rejected-baghpat-news-c-14-1-91596-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली पुलिस के सिपाही की अग्रिम जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली पुलिस के सिपाही की अग्रिम जमानत खारिज
Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में सिपाही व होमगार्ड पर जानलेवा हमले करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही की अग्रिम जमानत न्यायालय ने खारिज कर दी। इस मामले में पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके है।
सरूरपुर कलां पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अंकित व होमगार्ड प्रवीण चार दिसंबर की रात गांव में ही गश्त कर रहे थे। तभी कुछ लोग एक मकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ते नजर आए। सिपाही व होमगार्ड ने रोकने पर उन पर हमला कर दिया। सिपाही व होमगार्ड को घर में खींचकर बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में कोतवाली पर फायरमैन संजय, सहदेव, चंदवीर, महिला नीरज, मीना व दिल्ली पुलिस के सिपाही धीरज के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पांच आरोपी जेल जा चुके है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय में न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी। संवाद