फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements broke the tomb in village Fakharpur

ग्राम फखरपुर में असामाजिक तत्वों ने मजार तोड़ी

Sun, 22 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements broke the tomb in village Fakharpur
ग्राम फखरपुर मे असामाजिक तत्वो द्वारा ध्वस्त की गई मजार को दोबारा बनवाते बिस्मिल्ला मस्जिद कमेट - फोटो : KAHKRA
ईदगाह की दीवार का कुछ हिस्सा भी तोड़ा, गांव में बनी तनाव की स्थिति
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वर्ग के लोगों से वार्ता कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की
रविवार को पुलिस ने अपनी मौजूदगी में मजार को दोबारा बनवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने ईदगाह के पास बनी मजार को ध्वस्त कर दिया। निकट ही स्थित ईदगाह की दीवार का कुछ हिस्सा भी तोड़ दिया। इसका पता चलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रविवार को गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दोनों वर्ग के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही ध्वस्त मजार को अपनी मौजूदगी में दोबारा बनवाया। ईदगाह की दीवार का हिस्सा भी ठीक करा दिया। पुलिस अब असामाजिक तत्वों का सुराग लगाने में जुट गई है।
ग्राम फखरपुर में मंडौला मार्ग स्थित ईदगाह के पास मजार बनी हुई है। शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने ईदगाह की दीवार के साथ ही मजार को भी ध्वस्त कर दिया। रविवार की सुबह मजार के ध्वस्त होने का पता चलते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। गांव में भी तनाव की स्थिति बन गई। फखरपुर की बिस्मिल्लाह कमेटी के पदाधिकारी अलीमेहर, समेदीन, इस्लाम, मोमिन, रिजवान, सोनू आदि ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों वर्ग के प्रबुद्ध लोगों से वार्ता कर गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में राजमिस्त्री को बुलवाकर ध्वस्त की गई मजार को दोबारा बनवाया। साथ ही ईदगाह की दीवार का हिस्सा भी ठीक करा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मजार का दोबारा निर्माण करा दिया गया है। दोनों वर्गों के लोगों से गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस टीम मजार को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों का सुराग लगाने में जुटी है। एहतियात पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। - विजय चौधरी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed