फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another case against the family of RLD zip member

रालोद जिपं सदस्य के परिवार पर एक और मुकदमा

Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Another case against the family of RLD zip member
अमीनगर सराय। नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने और जानलेवा हमले के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व इस परिवार पर दो मुकदमे और अवैध कब्जे के मामले में नोटिस जारी किया गया है। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

पिलाना गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साले अमित की नौकरी लगवाने का फखरुद्दीन निवासी ग्राम बरसिया ने कुछ समय पूर्व वादा किया था। इसके एवज में एक लाख रुपये लिए थे। अमित की न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। कई बार रुपये का तगादा किया गया। बृहस्पतिवार को बरसिया गांव में अपने रुपये लेने गए तो फखरुद्दीन व उसके बेटे अजहरुद्दीन ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायर किया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई गई। बाद में आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उनकी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed