फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another accused involved in the murder of pharmacist arrested

फार्मासिस्ट की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Another accused involved in the murder of pharmacist arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बली गांव में फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर व भाजपा नेता का भतीजा समेत अन्य कई अभी फरार चल रहे है।

बली गांव में पांच अक्टूबर की रात फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।भाई सतवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण उर्फ चना पुत्र सुभाष व भोला पुत्र रोहताश निवासीगण बली को चार दिन पहले गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया था। वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर अमन के अलावा पवन, एक भाजपा नेता का भतीजा पंकज निवासीगण बली, सुक्की निवासी लोनी गाजियाबाद, राहुल निवासी गेज्जा व मेरठ का रहने वाले एक अन्य युवक का नाम सामने आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी पवन निवासी बली को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में दबिश डाली जा रही है और उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed