फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Announcement of Nazia Choudhary Scholarship Scheme

नाजिया चौधरी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा

Sun, 19 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Announcement of Nazia Choudhary Scholarship Scheme
बड़ौत। सेंट संदीपन गुरुकुल छपरौली रोड में रविवार को अशफाक उल्ला खान के शहीद दिवस पर नाजिया चौधरी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई। प्रबंधसमिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि गुरुकुल की होनहार छात्रा नाजिया चौधरी की स्मृति में पांच छात्राओं को आजीवन निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष पांच छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए समाज सेवकों की एक चयन समिति का भी गठन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार सरोहा और संचालन महामंडलेश्वर करुणा आचार्य ने किया। इस दौरान दिवंगत शिक्षक गौरव को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उमेश प्रधान जमालपुर शामली, दीपक जैन, सचिन शर्मा, स्कूल इंचार्ज रेणु पंवार, रमेश तोमर, परविंद्र तोमर, यूनुस खान, प्रमिता पवार, ईशा धनखड़, मंजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed