फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ankur dhama ko milega national award

बागपत: रोशनी गंवाई, लेकिन हिम्मत नहीं, पैरा एथलीट अंकुर धामा को अब मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Mon, 25 Nov 2019 10:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
ankur dhama ko milega national award
बागपत: नेशनल अवार्ड के लिए चयनित अंकुर धामा, अपने भाई और माता के साथ। - फोटो : BAGHPAT
 बागपत के अर्जुन अवॉर्डी पैरा एथलीट अंकुर धामा को नेशनल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति का नेशनल पुरस्कार के लिए चुनाव किया जाता है। अंकुर धामा के चयन के बाद जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिंदगी में आने वाली परेशानियों के दौरान हिम्मत हारने वाले युवाओं के लिए अंकुर धामा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मुश्किल चाहे जितनी भी बड़ी हो, लेकिन मेहनत के सामने रास्ते निकलते चले जाते हैं। खेकड़ा के निवासी पैरा एथलीट अंकुर धामा इसका सबसे सशक्त उदाहरण हैं।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी विजेता अंकुर धामा का चयन अब सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नेशनल पुरस्कार के लिए हुआ है। तीन दिसंबर को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू विज्ञान भवन में अंकुर धामा को यह पुरस्कार देंगे। देश में तीन लोगों का चयन किया गया है। पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बनने के चलते अंकुर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर ने जीता था छठा अर्जुन अवार्ड
अंकुर धामा ने बागपत जिले को छठा अर्जुन अवार्ड दिलाया था। सबसे पहले मलकपुर के नामचीन पहलवान सुभाष तोमर को साल 1987 में पहला अर्जुन अवार्ड मिला था। जौहड़ी के पिस्टल शूटर विवेक सिंह को साल 1999 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। मलकपुर गांव पहलवान शोकेंद्र तोमर ने दुनियाभर में बागपत का नाम रोशन किया।

साल 2003 में शोकेंद्र को अर्जुन अवार्ड, साल 2010 में मलकपुर के फ्री स्टाइल के पहलवान राजीव तोमर को अर्जुन अवार्ड दिए जाने से बागपत का नाम ऊंचा हुआ।

कुश्ती में पहलवान सुनील राणा ने भी जिले का नाम रोशन किया। दाहा गांव के पहलवान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दांव-पेंच की धाक जमाई थी। जिसके चलते साल 2014 में उन्हें राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा। इसके बाद साल 2018 में पैरा एथलीट अंकुर धामा को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

रोशनी गंवाई, लेकिन हिम्मत नहीं
बागपत। पैरा एथलीट अंकुर धामा ने नेशनल पुरस्कार जीतकर एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाया। बचपन में ही आंखों की रोशनी गंवाने वाले अंकुर ने पैरालंपिक खेलों में भाग लिया। साल 2014 के एशियाई खेलों में दमदार खेलों का प्रदर्शन कर पदक जीते थे। अंकुर धामा के भाई गौरव धामा ने कामयाबी पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed