{"_id":"63e540ddbe626290c30e2cad","slug":"ankit-was-killed-due-to-lack-of-settlement-in-the-case-baghpat-news-c-14-1-111725-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मुकदमे में समझौता नहीं होने पर मार डाला अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मुकदमे में समझौता नहीं होने पर मार डाला अंकित
Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव के पास हाईवे पर अंकित की 19 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने बताया कि झगड़े के मुकदमे में अंकित समझौता नहीं होने दे रहा था, इसलिए हमने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक भी बरामद हुई है।
निरोजपुर गर्जुर के रहने वाले अंकित पुत्र रोशनलाल की हाईवे पर बड़ौली गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके भाई अरुण ने सोनू, मुकेश, बंटी निवासी बड़ौत और राजेश निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में अंकित की हत्या में राहुल पुत्र सुभाष, वंश उर्फ राजा पुत्र सुभाष, राहुल निवासी बड़ौली रोड बड़ौत व हिमांशु उर्फ पाटा पुत्र ईश्वर निवासी आवास विकास कालोनी के नाम प्रकाश में आए थे। जबकि उपरोक्त लोगों की नामजदगी गलत पाई गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांचों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वर्ष 2019 में उनका झगड़ा सन्नी उर्फ डब्बू पुत्र रवि निवासी रविदासपुरी बड़ौत व उसके परिजनों के साथ हुआ था, जिसमें हत्यारोपी जेल गए थे। इस मुकदमे वह समझौता कराना चाहते थे, लेकिन सन्नी का फूफा अंकित समझौता नहीं होने दे रहा था।
विज्ञापन
19 मई की रात बाइक से उसका पीछा किया और बड़ौली गांव के पास अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर एसपी नीरज कुमार जौदान ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।