फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Animal Husbandry Department team investigated the animals

पशुपालन विभाग की टीम ने घर-घर जाकर की पशुओं की जांच

Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department team investigated the animals
चांदीनगर। चमरावल गांव में बीमारी के कारण लगभग छह पशुओं की मौत हो चुकी है और आठ बीमार हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग से गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कराने की मांग की थी। इस पर विभाग की टीम ने शुक्रवार को 450 पशुओं का टीकाकरण किया और पशुओं की जांचकर 58 पशुपालकों को दवा वितरित की।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि चमरावल के ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कराने की मांग की थी। पशुपालन विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पशुओं की जांच की। पशुओं में वायरल की पुष्टि हुई। इसमें पशुओं के शरीर पर गांठे बन जाती हैं। उनका कहना है कि जिले में अभी तक खुरपका-मुंहपका बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पशुओं की जांच की और 450 पशुओं का टीकाकरण किया तथा जांचकर दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed