फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anganwadi will knock door to door for vaccination

कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी घर-घर देंगी दस्तक

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi will knock door to door for vaccination
बागपत। लोगों को कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए जागरूक करने हेतु जिले में दस्तक अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी घर-घर जाकर दस्तक देंगी और टीकाकरण कराने व टीकाकरण से वंचित लोगों का डाटा तैयार करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि कोरोना रोधी टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिले में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया है। 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का डाटा तैयार करने के साथ वंचित लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करेंगी। आंगनबाड़ी दस्तक देकर जानकारी करेंगी कि किस घर में कितने लोगों का टीकाकरण हुआ है, कितने लोगों को पहली डोज लगी और कितने लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। कितने लोग दोनों डोज से वंचित हैं। अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक और जिलाधिकारी को दी जाएगी। जिलाधिकारी अपने स्तर से अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को गति देने की तैयारी
खेकड़ा। कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को तेज गति देने के लिए तहसील सभागार में आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की गई। एडीएम ने चिकित्सकों, सभासदों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीतिकार मान चुके हैं कि टीकाकरण के कारण अब कोविड की अगली लहर को रोका जा सकेगा। इसके लिए शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण की कवायद देश भर में युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। खेकड़ा तहसील सभागार में एडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पालिका के सभासदों के साथ बैठक हुई। इसमें एडीएम ने चिकित्सकों, सभासदों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अग्रणी कोविड योद्धा बताते हुए सराहना की। तहसील क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर, सीडीपीओ रीता देवी, ईओ अनिल पंडित, बीपीएम रूपेंद्र शर्मा समेत सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed