{"_id":"587679934f1c1b7940ba8010","slug":"and-will-not-cancel-her-birthday-cake-dimple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती और डिंपल के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती और डिंपल के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
केक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ता केक काटकर खुशी नहीं मना पाएंगे। अगर कहीं कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता इस दिन केक काटकर खुशी मनाते रहे हैं। पार्टी कार्यालयों पर खुशी मनाई जाती थी। मायावती के जन्मदिन पर बसपाई एकत्र होते थे, लेकिन आचार संहिता के चलते इस बार जन्मदिन को बेहद सादगी पूर्ण तरीके से मनाना पड़ेगा। बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने इस दिन कार्यक्रम की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि यहां सात हजार कार्यकर्ता जमा होंगे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा अनुमति के लिए पत्र मिल गया है, इसका निस्तारण बृहस्पतिवार को किया जाएगा, लेकिन केक काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आचार संहिता के खिलाफ है। इसके अलावा पेय पदार्थ का वितरण भी नहीं किया जाएगा। 15 जनवरी के कार्यक्रम पर खुफिया विभाग की नजर भी लग गई है। प्रशासन ने कहा जन्मदिन के बहाने पार्टी की उपलब्धियां नहीं गिनाने दी जाएगी। उधर, कन्नौज की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए अभी सपा की ओर से अनुमति पत्र पेश नहीं किया गया है।
बागपत में 26 फरवरी तक धारा 144
बागपत। यूपी में विधानसभा चुनाव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी और बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया 13 जनवरी से 26 फरवरी तक धारा 144 लागू रहेगी। डीएम ने कहा उक्त धारा का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
16 जनवरी को ट्रेनिंग
बागपत। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण 16 जनवरी को विकास भवन में कराया जाएगा। मास्टर ट्रेनर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।