फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   anamika case.

कस्तूरबा के शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच शुरू

Mon, 15 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
anamika case.
बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने शिक्षकों के दस्तावेज की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम ने शिक्षक एवं कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षक अनामिका की ज्वाइनिंग के फर्जीवाडे़ के बाद सोमवार से विद्यालय में तैनात शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। दस्तावेजों की जांच के लिए बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में बीईओ बिनौली सतीश शर्मा, बीईओ बड़ौत विनोद वर्मा और बीईओ छपरौली अजय कुमार हैं।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि टीम के सदस्य विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों की जांच के लिए रोस्टर तैयार
बागपत। विद्यालयों में तैनात स्टॉफ के दस्तावेज की जांच के लिए रोस्टर निर्धारित किया है। शिक्षकों के दस्तावेज की जांच के लिए शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार बुलाया जा रहा है।

कर्मचारियों की कराई जाएगी पुलिस वेरिफिकेशन
बागपत। डीसी डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत स्टॉफ के दस्तावेज की जांच के अलावा पुलिस वेरिफिकेशन भी कराई जाएगी।
अनामिका के नाम पर कौन पढ़ा रही थी
बागपत। अनामिका शुक्ला के नाम पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कौन युवती पढ़ा रही थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed