फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   anamika case

अनामिका पर कार्यवाही में सिस्टम ने बरती सुस्ती

Mon, 08 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
anamika case
अनामिका पर कार्यवाही में सिस्टम ने बरती सुस्ती
विज्ञापन

बागपत। एक साथ 25 जिलों में नौकरी कर पहेली बनी शिक्षिका अनामिका शुक्ला की नियुक्ति से लेकर प्रमाणपत्रों की जांच और मुकदमा दर्ज होने तक हर बात में सुस्ती बरती गई। अनामिका ने 31 दिसंबर को जिले में ज्वाइन किया था, लेकिन प्रमाणपत्रों की जांच की चिट्ठी दो फरवरी को लिखी गई। फैजाबाद की राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से अभी तक जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली है।
मैनपुरी की बताई गई अनामिका शुक्ला ने कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत मेें 31 दिसंबर 2019 को ज्वाइन किया था। होली के त्योहार के मद्देनजर आठ मार्च को छुट्टी पर चली गई। 12 मार्च को उसने अपनी तबीयत खराब बताते हुए इस्तीफा व्हाट्सएप कर दिया था। खाता संख्या गलत होने के कारण जिले से उसे मानदेय नहीं मिला था। बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि ज्वाइनिंग के बाद विभाग की ओर से दो फरवरी 2020 को राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद को अनामिका के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए भेजे गए थे। मगर अभी तक सत्यापन की रिपोर्ट नहीं मिली है। इस बारे में परियोजना निदेशालय को भी पत्र भेजकर अवगत कराया था।
विज्ञापन

जांच के दायरे में कस्तूरबा स्कूलों का स्टाफ
यह खेल सामने आने के बाद शासन ने प्रदेश के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कार्य करने वाले शैक्षिक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने औरैया व कानपुर को छोड़कर सभी जिलों में स्टाफ के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीएसए को पत्र भेजकर जिले के केजीबी विद्यालयों के स्टाफ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, टीईटी आदि के अंक पत्र व प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed