फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An auspicious time for brakhi bind to brother Past in jam

जाम में ही बीत गया भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Tue, 08 Aug 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 08 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
An auspicious time for brakhi bind to brother Past in jam
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन भाई की कलई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए घर से निकली बहन को कष्ट भी झेलने पड़े। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ और मेरठ रोड पर बालैनी में कई घंटे जाम की स्थिति रही। बारिश से गड्ढों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई।  
विज्ञापन


सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। बहन ने भाई को रक्षासूत्र बांधा। भाई ने अपनी बहन को गिफ्ट भेंट किए। सोमवार को  सुबह ही बहन का अपने भाई के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहन ने भाई को तिलक कर दीर्घायु की कामना की। मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। फलों की बिक्री हुई। छोटे बच्चों को उपहार में चाकलेट, खेल खिलौने दिए।
विज्ञापन


उधर, दिनभर हुई बारिश के चलते गौरीपुर मोड़ के गड्ढों में पानी भर गया। यहां वाहन जाम में फंस गए। सीओ बागपत दिलीप सिंह को टी प्वाइंट पर पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा। सरूरपुर से सिसाना तक वाहनों की कतार लग गई। भारी वाहनों को पुलिस ने सड़क किनारे रुकवाया। भाई के घर जाने के लिए निकली बहन जाम में फंसी रही। अग्रवाल मंडी टटीरी और बालैनी में जाम की हालात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पुराना कस्बा में हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर छड़ी का मेला लगा। श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। मेले में खरीददारी की गई। दूर दराज से भी लोग यहां आकर पूजा अर्चना करते है। इस कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को चालू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  


हांफ गई परिवहन व्यवस्था, ट्रेनों में भी मारामारी
बागपत/बड़ौत। सड़कों पर दिनभर वाहनों की भरमार रही। प्राइवेट वाहनों के अलावा रोडवेज बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों की भरमार रही। ट्रेन की छत और खिड़कियों पर लटकर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने पहुंचे। रोडवेज बस के अधिकांश चालकों ने बसों को निर्धारित बस स्टैंड से काफी पहले या बाद में यात्रियों को उतारा। इससे स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed