फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An attempt was made to murder constable father in village of Baghpat and miscreant caught in CCTV

Baghpat: सिपाही के पिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश, जूते-जैकेट छोड़ भागे बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 05 Jan 2024 07:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में सिपाही के पिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। बदमाश गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन
An attempt was made to murder constable father in village of Baghpat and miscreant caught in CCTV
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही के पिता की बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगाें को आता देख आरोपी मौके पर ही जूते, जैकेट व टोपी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान कार सवार बदमाश भागते समय गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गए।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को प्रधान व पूर्व प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लुहारी गांव निवासी अंकुर दांगी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात अंकुर दांगी के पिता हरपाल (62) घर में सोए हुए थे, तभी कार सवार तीन बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए और हरपाल का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।

इस दौरान किसी तरह हरपाल उनके चुंगल से छूट गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर मौके पर ही जूते, जैकेट व टोपी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान कार सवार बदमाश भागते समय गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व प्रधान सुधीर, वर्तमान प्रधान कपिल के साथ काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और जूते, जैकेट व टोपी पुलिस को सौंपते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम

तहरीर प्राप्त हुई है। हत्या किए जाने का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed