फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amrit Sarovar pond will be named after the martyr

शहीद के नाम पर होगा अमृत सरोवर तालाब

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar pond will be named after the martyr
ले.महाराज सिंह का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी देश सुरक्षा में जुटी है। जिसे अब गांव में सम्मान देते हुए देश के लिए शहीद हुए परिवार के सबसे पहले फौजी लेफ्टिनेंट महाराज सिंह के नाम पर अमृत सरोवर तालाब का नाम रखा गया है। गांव से प्रस्ताव पास करने के बाद उस पर अधिकारियों की मंजूरी भी मिल गई है। उस तालाब को बेहतर बनाने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव के लेफ्टिनेंट महाराज सिंह वर्ष 1948 में जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी सेना से जंग लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी शहादत के बाद परिवार में देश सुरक्षा का जज्बा बढ़ गया और उनके बेटे कर्नल भीम सिंह भी देश सुरक्षा के लिए सेना में चले गए। वह भी देश के लिए लड़ाई लड़ते हुए वर्ष 1971 में जख्मी हुए थे। वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जयपुर राजस्थान में रहते हैं, जबकि गांव में उनका मकान व जमीन है और वह यहां आते रहते हैं।
विज्ञापन

अब कर्नल भीम सिंह के बेटे मेजर सिद्धार्थ धनकड़ देश सुरक्षा में जुटे हैं और वह इस समय मद्रास के विलिंगटन में तैनात हैं। इस परिवार की देश सुरक्षा की भावना व देश के लिए शहीद होने वाले लेफ्टिनेंट महाराज सिंह के नाम पर गांव में अमृत सरोवर तालाब का नाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी, प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने बताया कि गांव से इसका प्रस्ताव पास करके अधिकारियों को भेजा गया था, जिसको मंजूरी मिल गई हैं। रोहित धनकड़ ने कहा कि सभी को देश के लिए शहीद हुए अपने गांव के सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानी व अन्य को सम्मान देना चाहिए और उनके नाम पर गांव के अमृत सरोवर तालाबों के नाम रखने चाहिए।

फैजपुर निनाना गांव स्थित तालाब

फैजपुर निनाना गांव स्थित तालाब- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed