{"_id":"602d5a338ebc3ee9100fbbfa","slug":"amount-of-complaints-waiting-for-disposal-baghpat-news-mrt525832924","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का अंबार, निस्तारण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का अंबार, निस्तारण का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसीलों में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस
- तीनों तहसीलों में 47 शिकायतें आई, निस्तारण हुआ सिर्फ दो गा
बागपत। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसीलों में बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। तीनों तहसीलों में कुछ 47 शिकायतें प्राप्त हुई। मगर, मौके पर निस्तारण सिर्फ दो का ही हो सका। डीएम ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बागपत तहसील में डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। एसपी अभिषेक सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के जिला संयोजक अमित तितरौदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि रिंकू शर्मा की हत्या के आरोपियों को जल्द ही फांसी की सजा मिले। सुनील मुखिया, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, आकाश शर्मा, शेखर चौहान, सुनील चौहान, अंकित चौहान, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। बावली गंाव की महिलाओं ने तहसील दिवस में अधिकारियों से बड़ौत पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने का विरोध किया। उन्होंने केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी अभिषेक सिंह ने परिवार को जांच का आश्वासन दिया। इस मौके पर रूबी मलिक, मीनू तोमर, रीना, रणपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विवाहिता पर जानलेवा हमला का आरोप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की युवती की शादी 21 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है बदसलूकी करते हुए जानलेवा हमला किया। मायके में आने के बाद भी आरोपी तरह-तरह की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है