{"_id":"61fc01ad94074167fd11f9bc","slug":"amit-shah-will-come-to-baghpat-on-february-6-baghpat-news-mrt5756467119","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गुर्जरों व जाटों को साधने के लिए बागपत आएंगे अमित शाह, जानें कब है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गुर्जरों व जाटों को साधने के लिए बागपत आएंगे अमित शाह, जानें कब है कार्यक्रम
Fri, 04 Feb 2022 03:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 03:05 PM IST
सार
गुर्जरों व जाटों को साधने के लिए गृहमंत्री अमित शाह बागपत आएंगे। बताया गया कि शाह के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छह फरवरी को गुर्जरों व जाटों को साधने के लिए बागपत के पाबला गांव में आएंगे। गुर्जर व जाट बाहुल्य उस क्षेत्र में अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। प्रचार के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आएंगे। वह लोगों को संबोधित करने के साथ ही जिले में कई जगह जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद छह फरवरी को पाबला में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम रद्द होने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही अमित शाह की सभा हो सकती है। जिसका अब कार्यक्रम तय हो गया है और उनकी सभा की तैयारी भी शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि अमित शाह की सभा को लेकर लोगों में उत्साह है और उसकी तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला