फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Along with education, veil is very important for women: Alima

महिलाओं के लिए शिक्षा के साथ पर्दा बहुत जरूरी : आलिमा

Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Along with education, veil is very important for women: Alima
बागपत, रटौल। कस्बे के मदरसा मोहसिनुल उलूम में दो दिवसीय जलसे का आयोजन किया गया। पहले दिन महिलाओं के जलसे में आलिमा आयशा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ पर्दा भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

जलसे में तकरीर करते हुए आलिमा आयशा ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा में जहां हम उर्दू पढ़ते हैं वहीं हमारे लिए हिंदी, अंग्रेजी व कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियों को बहुत अभिशाप माना जाता है, जो गलत है। लड़कियां ही सबसे ज्यादा मां-बाप की सेवा करती है। इसलिए लड़कियों की शिक्षा के प्रति लोगों को गंभीर होना होगा और समाज में फैली बुराईयों को दूर करना होगा। शिक्षा के साथ-साथ हमें दीनी तालीम व नमाज के फर्ज को अभी नहीं भुलना चाहिए, जो समाज के लिए बहुत जरूरी है। कहा कि दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम भी जरूरी है। जलसे में आलिमा खदीजा, मौलाना अब्दुल रहीम, जाकिर प्रधान, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना कासिम, मौलाना सफीक, मौलाना मीनू अंसारी, साजिद, सलीम, गुलबहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed