{"_id":"60e8930d8ebc3e13527abe37","slug":"along-with-education-now-children-will-also-read-the-lessons-of-corona-online-baraut-news-mrt5464980160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ अब ऑनलाइन कोरोना का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ अब ऑनलाइन कोरोना का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीसरी लहर से पहले बच्चों को जागरूकता कवच देने की तैयारी
- बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव की दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अब शिक्षक बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी देंगे। शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे बचाव के लिए जिले में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीके) वार्ड तैयार कराया जा रहा है। ताकि कोरोना की चपेट में आने से बच्चों को इस वार्ड में भर्ती किया जा सके। अब शिक्षा विभाग भी इस दिशा में जागरूक कदम उठाने जा रहा है। निर्णय लिया गया है कि बच्चों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसलिए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ अब उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। बचाव के लिए जहां मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, हाथ धुलने और दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की बात बताई जाएगी। इतना ही नहीं बिना काम के घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जाएगी।
खंड शिक्षाधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग
नगरीय शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी गई है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से इसकी निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
समस्या के समाधान को गठित होगी टीम
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो उसके लिए विषयवार शिक्षकों की टीम गठित है। हर कॉलेज में ऑनलाइन शिक्षण करा रहे शिक्षकों की टीम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए है, जो प्रतिदिन शिक्षकों से रिपोर्ट लेकर डीआईओएस को प्रस्तुत करते है।
निर्देशों को किया जाएगा अनुपालन
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकीलचन्द जैन ने बताया कि डीआईओएस ने ऑनलाइन शिक्षा के दौरान बच्चों को कोरोना वायरस की जानकारी व उससे बचाव के लिए निर्देशित किया है, जिसका अनुपालन किया जाएगा।