{"_id":"62c4881f4211fa71a12a1a7b","slug":"alleged-bias-of-brick-kiln-manufacturers-association-baraut-news-mrt5956845148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन की पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन की पक्षपात का आरोप
विज्ञापन

बड़ौत। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अभी भी जनपद के बहुत से ईंट भट्ठे चल रहे हैं। इसको लेकर कुछ ईट भट्ठा संचालकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्यशैली अपनाने का आरोप लगाया और सभी ईंट भट्ठे बंद कराने की मांग की है।
जनपद में 450 से अधिक ईट भट्ठे संचालित हैं, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि गत 30 जून 2022 के बाद ईंट भट्ठे संचालित नहीं होंगे। इसी के अनुपालन में प्रदूषण विभाग की टीम ने डीएम के आदेशों पर छापा मारकर कई ईंट भट्ठों को संचालित होते हुए पकड़ा था और नोटिस जारी करते हुए डीएम को कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। कुर्छ इंट भट्ठा संचालकों ने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन बागपत के कुछ पदाधिकारी संचालित ईंट भट्ठों को संरक्षण दे रहे हैं। यह पक्षपात पूर्ण कार्यशैली गलत है। सभी के ईंट भट्ठे बंद होने चाहिए।
इस संबंध में ईंट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने बताया कि सभी ईंट भट्ठा संचालकों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश बताते हुए बंद करने की अपील की गई थी। अभी भी कोई ईंट भट्ठा संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसोसिएशन जिम्मेदार नहीं होगा। पक्षपात का आरोप लगत है। सभी ईंट भट्ठा संचालकों के हितों में एसोसिएशन काम कर रही है।