{"_id":"65ad1efc2c15a23ecc0a7888","slug":"allegation-of-illegal-occupation-of-land-and-house-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-6051-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भूमि व मकान पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भूमि व मकान पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप
विज्ञापन
-डीएस भवन में रविवार को गणमान्य लोगों की हुई बैठक
फोटो संख्या 8
बड़ौत। डीएस भवन में रविवार को गणमान्य लोगों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक मकान व भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया। साथ ही प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया गया। यदि उक्त जगहों से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो क्षेत्रवासियों की पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
थांबेदार ब्रजपाल चौधरी की अध्यक्षता व विक्रम सिंह आर्य के संचालन में हुई बैठक में काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोगाें ने बिजरौल रोड स्थित एक मकान व भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जो कि गलत है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अफसरों को इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण अवैध कब्जा करने वाले लोगों के हौसले बुंलद हैं। बैठक में निर्णय लिया गया, अगर प्रशासन ने इस मामले में पांच दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासियों की एक पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में चन्द सिंह, देवेन्द्र सिंह, धीर सिंह तोमर, कृष्णपाल सिंह, कालूराम, सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।