फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All three sugar mills will run till May 25, 65 lakh quintals of sugarcane of farmers standing in the fields

छह महीने बाद जन औषधि केंद्र पर पहुंचा दवाइयों का स्टॉक

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
All three sugar mills will run till May 25, 65 lakh quintals of sugarcane of farmers standing in the fields
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाइयों का स्टॉक पहुंच गया है। अब अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दवाइयों के लिए परेशानी नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को अस्पताल में ही सस्ती दवाइयां मिलेगी। केंद्र पर सभी प्रकार की दवाइयों का स्टॉक पूरा हो गया है।

जिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छह माह से दवाइयों का स्टॉक खत्म चल रहा था। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाइयों के लिए बागपत की दौड़ लगानी पड़ रही थी। बागपत से दवाइयां खरीदने पर लोगों समय के साथ-साथ अधिक खर्च करना पड़ रहा था। केंद्र के संचालक पिछले छह माह से शासन को दवाइयों की डिमांड भेज रहे थे, मगर सप्लाई नहीं हो पा रही थी। सोमवार देर शाम शासन स्तर से केंद्र पर दवाइयों की सप्लाई भिजवाई गई। केंद्र पर अब सभी प्रकार की दवाइयों का स्टॉक पूरा हो गया है। दवाइयों का स्टॉक पूरा होने पर अब जिला अस्पताल में उपचार कराने वाले लोगों को दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। स्टोर के संचालक फार्मासिस्ट कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर दवाइयों को स्टॉक पहुंच गया है। केंद्र पर अब सभी प्रकार की दवाइयों का पूरा स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed