{"_id":"66c510bee70d48fd8001f064","slug":"all-routes-to-meerut-are-obstructed-for-the-people-of-baghpat-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-117021-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत के लोगों के लिए मेरठ की सभी राह में अड़चन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत के लोगों के लिए मेरठ की सभी राह में अड़चन, लोग परेशान
Wed, 21 Aug 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर बनाएं जा रहे ओवरब्रिज व अंडरपास का दृश्य।
बागपत/बड़ौत/बिनौली। जिले के लोगों की लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है, जहां अभी तक बड़ौत आने के लिए लोगों को जूझना पड़ता था। वहीं अब बागपत के लोगों के लिए मेरठ की सभी राह में अड़चन आ गई है। बरनावा में हिंडन नदी के पुल पर बसों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है तो टटीरी में रूट डायवर्जन कर दिया गया है और दस दिन बाद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- बड़ौत में ओवरब्रिज दो साल से बन रहे, 40 गांव के लोग परेशान
बिनौली रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। पिछले वर्ष ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिस कारण नगरवासियों के साथ वाजिदपुर, लोहड्डा, गुराना, जौहड़ी, अंगदपुर, आरिफपुर खेड़ी, जिवाना, माखर, सिरसली, बिनौली, बरनावा सहित मेरठ की ओर से आने वाले 40 से अधिक गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें नगर में प्रवेश करने के लिए दस किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। इस तरह ही बिजरौल रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण दो साल से चल रहा है। वहां भी वाहनों को बंद किया हुआ है। इससे नहर पटरी से वाहन गुजरते हैं और वहां हादसे का डर रहता है।
- आठ से दस काॅलोनी में रहने वाले लोग भी परेशान
बिनौली रोड ओवरब्रिज के पास कई काॅलोनी हैं और ओवरब्रिज से करीब बीस मीटर की दूरी पर लोगों के मकान है। मगर वहां रास्ता पूरी तरह से बंद है, इसलिए बड़ौत में आने के लिए लोगों को लोहड्डा गांव से बड़ौत आना पड़ता है या बिनौली मार्ग पुलिस चौकी की बराबर से सराय मार्ग से आना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बिनौली फाटक के पास बनी आजाद नगर, मोहन नगर, साकेत, सूर्या नगर, राम नगर समेत अन्य काॅलोनी में रहने वाले लोगों को होती है, क्योंकि कोई भी सामान लेने के लिए उनको कुछ दूर बाजार होने पर भी कई किमी होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
- बरनावा में पुल से आवागमन बंद होने से बढ़ी परेशानी
बरनावा में हिंडन नदी के पुल पर हाईट गेज लगाकर बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है। बड़ौत से मेरठ के लिए बसों का संचालन बंद होने से यात्री टाटा मैजिक का सहारा लेकर अपना सफर तय कर रहे हैं तो उधर मेरठ से हर्रा खिवाई मोड़ तक कुछ बसों का संचालन हो रहा है। यात्री वहां उतरने के बाद टेंपो व रिक्शा से बरनावा तक पहुंचते हैं और इसके बाद वह टाटा मैजिक, टेंपू आदि डग्गामार वाहनों से दाहा, बिनौली, बड़ौत तक पहुंचते हैं।
- टटीरी में निर्माण शुरू होने पर ज्यादा परेशानी होगी
अब अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण दस दिन बाद शुरू हो जाएगा। इसके बाद मेरठ जाने के लिए ज्यादा परेशानी बढ़ जाएगी। क्योंकि बस व भारी वाहन तुरंत बंद कर दिए जाएंगे और छोटे वाहन कुछ समय के लिए निकल सकते हैं। ऐसे में बागपत के टटीरी से मेरठ की तरफ वाले करीब 35 गांवों के लिए भी परेशानी बढ़ जाएगी।
- मेरी दुकान बिजरौल मार्ग पर है। मेरठ व अन्य जगहों से सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार सामान आता है। पहले फाटक खुला रहता था तो आसानी से सामान आ जाता था। मगर अब सामान सामान लाने में दस किमी का चक्कर लगाना पड़ता है और परेशानी भी होती है। - सोनू तोमर, दुकानदार
- मेरठ समेत अन्य कई जगहों से लोग नगर में स्थित बैक, बिजली कार्यालय, तहसील, ब्लॉक समेत अन्य जगहों पर अपने-अपने वाहनों से नौकरी करने आते हैं। मगर एक साल से फाटक बंद है। ऐसे में काफी दूरी तय कर नगर में प्रवेश करना पड़ता है या फाटक से पहले ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। बस से आने वालों के लिए अब समस्या ज्यादा हो गई है।
- विनीत मलिक, बड़ौत
- बसों का संचालन बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। हर्रा मोड़ से बरनावा और बरनावा से बड़ौत के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। सफर में समय ज्यादा और पैसे लगने से परेशानियां बढ़ रही है। - नितिन, मेरठ
- बसों का संचालन बंद होना यात्रियों के लिए बड़ी समस्या है। यात्रियों की परेशानियों को देखकर सरकार को कोई विकल्प निकालना चाहिए और पुल की मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। - गय्यूर अली, सरधना
- अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज का कार्य दस दिन बाद शुरू हो जाएगा। अभी तक काफी कार्य हो जाता, मगर एनएचएआई ने एनओसी काफी देरी से दी। बड़ौत में बिजरौल व बिनौली रोड के ओवरब्रिज पर जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा। - सुखविंदर सिंह, डीआरएम रेलवे दिल्ली