फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All 511 beds of six Kovid hospitals in the district are vacant

कोविड अस्पताल हुए खाली, कोरोना से मुक्ति की ओर जिला

Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
All 511 beds of six Kovid hospitals in the district are vacant
बागपत। जिला अब कोरोना की दूसरी लहर से पूरी तरह मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। जिले के छह कोविड अस्पतालों के सभी 511 बेड खाली हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या भी करीब 25 तक गई है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में मई माह में जमकर कहर बरपाया था। मई के मध्य में कोरोना संक्रमण रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 300 से ऊपर तक पहुंच गया था। अस्पतालों में बुरा हाल हो गया था। ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को जूझना पड़ा। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। जानलेवा बुखार से मौत के मामले में भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे थे। प्रशासन ने सभी गांवों में बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया। प्रत्येक गांव में टीम लगाकर सर्वे कराया गया। संदिग्ध मरीजों को भी मेडिसन किट वितरित की। इसके बाद हालात सुधरने लगे। एक जून को कोरोना मरीजों की संख्या 600 से नीचे पहुंचने पर जिले को दिन के कोरोना कर्फ्यू से भी मुक्ति मिल गई। बाजार खुलने से एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है। लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बेड
आर्यभट्ट 230
आस्था 50
खेकड़ा सीएचसी 75
सरूरपुर सीएचसी 75
क्रिस्टल 31
मेडिसिटी 50
कुल 511
वर्जन
कोविड अस्पताल खाली हो गए हैं। नए केस भी इक्का-दुक्का ही मिल रहे हैं। फिर भी लोगों को अभी सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना है। - सीएमओ, डॉ. आरके टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed