फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   al will not get three days leave after doing duty for 24 hours

जिला अस्पताल के डॉक्टरों को 24 घंटे ड्यूटी करके नहीं मिलेगा तीन दिन का अवकाश

Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
al will not get three days leave after doing duty for 24 hours
- सीएमओ ने सीएमएस को पत्र लिखकर लगाई रोक, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

- चिकित्सकाें को अभी तक 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद मिलता था 72 घंटे का अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर सीएमओ ने सख्ती दिखाई है। अब उन्हें अस्पताल में 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद तीन दिन का अवकाश नहीं दिया जाएगा। डाक्टरों को अब केवल एक दिन का अवकाश मिल सकेगा। इसके साथ ही रेडियोलॉजिस्ट को इमरजेंसी में चार बजे तक भी अल्ट्रासाउंड करने होंगे। फिजिशियन पर बार-बार रुपये लेने के आरोप लगने के कारण सख्ती करने के निर्देश भी दिए गए है। इन निर्देश का पालन नहीं करने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था फैली हुई थी। डाक्टर समय पर नहीं आते है तो समय से पहले ही चले जाने के मामले भी सामने आ रहे थे। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा था। इसका एक कारण यह भी था कि जिस डाक्टर की 24 घंटे की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई जाती है, वह अगले तीन दिन तक अवकाश पर रहता है। ऐसे में डाक्टरों की कमी से जिला अस्पताल को जूझना पड़ रहा है। डीएम राजकमल यादव के सामने यह मामला आया तो उन्होंने सीएमओ को जिला अस्पताल में डाक्टरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाने व लापरवाह डाक्टरों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित करते हुए पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद 72 घंटे का अवकाश नहीं लेगा, क्योंकि यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। पैथोलॉजी विभाग में एक रजिस्टर बनाकर प्रतिदिन का डाटा चार बजे तक सीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा। रेडियोलॉजिस्ट केवल अल्ट्रासाउंड करते है और वह ओपीडी नहीं करते है। इसलिए वह जरूरत पड़ने पर शाम के चार बजे तक ड्यूटी करेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी आठ बजे से दो बजे तक लगायी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन के कारण छवि हो रही धूमिल
सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने पत्र में कहा है कि जिला अस्पताल के फिजिशियन पर लगातार रुपये लेने के आरोप लग रहे है। इसकी शिकायत डीएम के पास तक पहुंच रही है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाई जाए। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed