फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akshit and Aditya became winners in the race

दौड़ में अक्षित और आदित्य बने विजेता

Thu, 15 Sep 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Akshit and Aditya became winners in the race
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें हस्तिनापुर में हुई विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अक्षित और शिशु वर्ग में आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टटीरी के अक्षित ने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम ने 200 दौड़ में प्रथम स्थान और सागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में आदर्श ने मीसरा स्थान, ऊंची कूद में शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्कूल के समीर ने तृतीय स्थान और शिशु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आदित्य ने, 200 मीटर में सक्षम ने पहला स्थान और 400 मीटर में वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बृहस्पतिवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रतियोगिता से जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, आचार्य गजेंद्र सिंह, अंकुश कुमार, सुदेश, ज्योति, नेहा, अलका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed