फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhilesh Tomar of Malakpur village became a lieutenant in the army

सेना में लेफ्टिनेंट बना मलकपुर गांव का अखिलेश तोमर

Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Tomar of Malakpur village became a lieutenant in the army
इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने अखिलेश तोमर ? - फोटो : BARAUT
इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद मिली सफलता
विज्ञापन

सूचना पर गांव में दौड़ी खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के किसान आदेश कुमार का बेटा अखिलेश तोमर सेना में लेफ्टिनेंट बना है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद अखिलेश को यह उपलब्धि हासिल हुई। परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

मलकपुर गांव के रहने वाले किसान आदेश कुमार के बेटे अखिलेश तोमर इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। पासिंग आउट परेड के दौरान परिवार के लोग देहरादून पहुंचे और बेटे को शाबासी दी। पिता ने बताया कि गुरुकुल, कुरुक्षेत्र से कक्षा 12 की शिक्षा हासिल करने के उपरांत अखिलेश का एनडीए के लिए चयन हो गया था। पहली ही परीक्षा में सफलता मिल गई थी। रविवार को अखिलेश तोमर का परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश की सफलता पर माता बबली तोमर, पिता आदेश कुमार, बहन दिव्या, दादी संतोष देवी, बाबा महमपाल सिंह, चाचा रामकुमार, ताऊ संजय, मास्टर पोसम उर्फ संजली, कृष्ण प्रधान, सतपाल, विकास, मिंटू आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed