{"_id":"5dc2f0e38ebc3e5b66093bb5","slug":"aid-for-constable-baghpat-news-mrt452232232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे पुलिसकर्मी
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी चौकी के मृतक सिपाही प्रवीण के परिजनों को जनपद के पुलिस कर्मी एक दिन का वेतन देंगे। मंगलवार की रात में मृतक सिपाही के परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराने एवं एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
मंगलवार की रात में आठ बजे के लगभग अमरोहा जनपद के तरारा गांव निवासी मृतक सिपाही प्रवीण कुमार के पिता, मां, चाचा और भाई एसपी आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मुलाकात की। परिजनों ने टीकरी चौकी के तत्कालीन इंचार्ज भगवत सिंह पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाए। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई। एसपी ने कहा कि एसआई भगवत सिंह अपने सिपाही की हत्या क्यों करेंगे। यदि उन्हें हत्या करनी होती तो सर्विस रिवाल्वर से क्यों करते। एसआई का कोई दोष नहीं है। पुलिस विभाग पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा। जनपद के पुलिस कर्मी अपना एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को देंगे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। सिपाही की मौत की गहराई से जांच कराई जाए रही है। इस मौके पर उनके साथ नितिन कटारिया, रमन सिंह, संदीप आदि रहे।
यह था मामला-
बागपत। टीकरी चौकी में 31 अक्तूबर को सिपाही प्रवीण कुमार निवासी गांव तरारा जनपद अमरोहा का गोली लगा शव मिला । उसके हाथ में चौकी इंचार्ज भगवत सिंह की सर्विस रिवाल्वर थी। पुलिस अफसरों नेे आत्महत्या करने का दावा किया । मृतक सिपाही के परिजन चौकी इंचार्ज पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया । परिजनों ने दो दिन तक हंगामा भी किया।