फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ahmed Hameed of RLD-SP filed nomination

रालोद-सपा के अहमद हमीद ने किया नामांकन, पांच फार्म खरीदकर ले गए

Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Hameed of RLD-SP filed nomination
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नामांकन पत्र की जांच: बागपत कलक्ट्रेट में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चौथे दिन केवल एक नामांकन बागपत से रालोद-सपा गठबंधन अहमद हमीद ने किया। जबकि कलक्ट्रेट से पांच नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि लेकर गए हैं। अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन का समय रह गया है और बुधवार को कई प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मंगलवार को चौथे दिन बागपत से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद अपने प्रस्तावक व वकील के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। इनके अतिरिक्त चौथे दिन भी अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। तीनों विधानसभा सीटों से पांच प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म जरूर लेकर गए। इनमें छपरौली विधानसभा के लिए दो नामांकन पत्र, बड़ौत के लिए एक व बागपत के लिए दो नामांकन पत्र गए हैं। इस तरह अभी तक 30 नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि खरीदकर ले गए हैं। लेकिन नामांकन केवल दो ने किया है, जबकि अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन बाकी रह गए हैं। जिससे मंगलवार को कई प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कई गांवों में वह निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं, चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों व पुलिस ने कई गांवों व कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला। जहां लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल  करते रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद

बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed