फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Afterbirth put dung in the gathering conflict

गोबर डालने को लेकर सभाखेड़ी में संघर्ष 

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Afterbirth put dung in the gathering conflict
fight
बागपत के बड़ौत के सभाखेड़ी गांव में सोमवार की रात में गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष की तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया । 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव में दोनों पक्षों में गोबर डालने को लेकर सोमवार की रात में पहले कहासुनी हुई। फिर देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से  लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के नसीम पुत्र लियाकत, गुलफाम और बाबू पुत्र जमशेद, सावेज पुत्र रुकमदीन और साजिदा पत्नी रुकमदीन, दूसरे पक्ष में गुलिस्ता, साजिद, आसकिन, इकबाल रहे। अभी तक इस मामले में कोतवाली में किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी । दोनों पक्ष घायलों का इलाज कराने में जुटे हैं। बड़ौत पुलिस ने कहा तहरीर आने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दो युवक घायल
खेकड़ा। नगर के वाल्मीकि मोहल्ले में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। मंगलवार को  शाम करीब सात बजे नगर के मोहल्ला वाल्मीकि में दो पक्षों के बीच एक दूसरे पर कटाक्ष करने को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें मोनू और वीसू घायल हो गए।  देर शाम समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed