फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After watching a video on his father's mobile, the boy made his classmates drink urine from a water bottle.

Baghpat News: पिता के मोबाइल में वीडियो देख बच्चे ने सहपाठियों को पानी की बोतल में पेशाब पिलाया

Sat, 15 Nov 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
After watching a video on his father's mobile, the boy made his classmates drink urine from a water bottle.
ढिकौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
- पेशाब मिला हुआ पानी पीने से बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिजनों को प्रकरण का पता चला
विज्ञापन

- ढिकौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे के पिता को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल (बागपत)। ढिकौली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कक्षा दो में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल में यूट्यूब पर वीडियो देखकर अन्य दो बच्चों के साथ मिलकर सहपाठियों को पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिला दिया। एक बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों को विद्यालय में हुए पूरे मामले के बारे में बताया। अभिभावकों ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने शांत कराया। वहां एक बच्चे ने खुद ही पूरी सच्चाई बताई तो प्रधानाध्यापक युद्धवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
ढिकौली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक युद्धवीर सिंह निवासी खेड़की ने बताया कि बृहस्पतिवार को पता चला कि विद्यालय में कक्षा दो और तीन में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने अपने साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों को पानी की बोतल में पेशाब करके उसे पिला दिया। तब प्रधानाध्यापक ने ऐसा करने वाले छात्रों के परिजनों से शिकायत की और उनको शुक्रवार को विद्यालय में आने के लिए कहा गया। इस बीच ही बृहस्पतिवार शाम को एक बच्चे की हालत बिगड़ गई तो उसने अपने परिजनों को विद्यालय में हुए पूरे मामले के बारे में बता दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय में आकर हंगामा किया और पेशाब पिलाने वाले छात्रों व उनको इस तरह की बात सिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर काफी देर तक विद्यालय में हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के छात्रों को अभिभावकों को साथ बुलाकर पूछताछ की गई तो कक्षा दो के एक छात्र ने पेशाब पिलाने की बात कबूल कर ली। साथ ही यह भी बताया कि अपने पिता के मोबाइल में यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद यह काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बच्चों के मन में नफरती बातें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उधर, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी विद्यालय पहुंचकर घटना पर रोष जताया और बच्चों को ऐसी बात सिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रधानाध्यापक की शिकायत पर उस छात्र के पिता के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाकर माहौल बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके मोबाइल में यूट्यूब पर वीडियो देखी गई थी।
- छात्र बोला, जिस बोतल में पानी पी रहे थे, उसमें झाग उठ रहे थे
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पढ़ने वाले छात्रों को पिछले दो दिन से पानी में पेशाब पिलाया जा रहा था। इस कारण ही बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ गई और उस पर निजी चिकित्सक से उपचार भी कराया गया। अभिभावकों के पूछने पर छात्र ने बताया कि विद्यालय में जिस बोतल में उसने पानी पिया, उसमें झाग उठ रहे थे। पुलिस ने छात्र की पानी की बोतल भी कब्जे में ले ली, जिसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यह भी पता चला कि जिस समय पानी की बोतल में पेशाब डाला, उस समय एक छात्र कमरे के बाहर खड़े होकर पहरेदारी भी कर रहा था।
-- प्रधानाध्यापक बोले, भारत माता की जय की जगह अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए
प्रधानाध्यापक युद्धवीर सिंह ने यह भी बताया कि जिन छात्रों ने पानी की बोतल में सहपाठी को पेशाब मिलाकर पिलाया। उनमें कई छात्र स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय आने की जगह पहले एक मस्जिद में कुर्ता-पजामा पहनकर व टोपी लगाकर गए थे। उसके बाद विद्यालय में आकर भारत माता की जय बोलने की जगह अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। इसकी वीडियो भी बनाई गई थी, लेकिन छात्र होने की वजह से उनके अभिभावकों से शिकायत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि गांव में कोई तो ऐसा व्यक्ति है, जो छोटे-छोटे बच्चों को ऐसी बात बता रहा है या फिर घर में ऐसी बातें होतीं हैं।

-- वर्जन-जांच में पता चला कि पेशाब पिलाने वाले बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल में इस तरह की वीडियो यूट्यूब पर देखी, क्योंकि उसका पिता भी ऐसी वीडियो देखता रहता है। इसमें बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकरण में अभी जांच की जा रही है और जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूरज कुमार राय, एसपी

ढिकौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद

ढिकौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed