फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the operation, doctors removed the bullet lodged in Gaurav's hip.

Baghpat News: ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने गौरव के कुल्हे फंसी गोली निकाली

Fri, 16 Jan 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the operation, doctors removed the bullet lodged in Gaurav's hip.
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रजबहे किनारे बुधवार रात पुरानी रंजिश में गोली लगने से घायल गौरव का दिल्ली के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन हुआ। चिकित्सकों ने उसके कुल्हे में फंसी गोली निकाल दी। जबकि घायल नितिन और अंकित कट्टा का मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बावली गांव निवासी गौरव और अंकित कट्टा बुधवार रात रजबहे के किनारे आपस में भिड़ गए। इसमें गोली लगने से गौरव उसका साथी नितिन और अंकित कट्टा घायल हो गए। गौरव के सीने में लगी उसके कुल्हे में फंस गई। जबकि नितिन की कमर में लगी गोली आरपार निकल गई थी। बड़ौत के निजी अस्पताल से गौरव को दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में गौरव को भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को उसका ऑपरेशन हुआ। इसमें नितिन के पिता सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गौरव और नितिन बुधवार रात कार से वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अंकित कट्टा ने पुरानी रंजिश में गोली मार दी। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित कट्टा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed