फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the delimitation of the District Panchayat, now reservation is monitored

जिला पंचायत वार्ड परिसीमन के बाद अब आरक्षण पर नजर

Sun, 17 Jan 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
After the delimitation of the District Panchayat, now reservation is monitored
- जिले में इस बार वार्ड आरक्षण में भी बड़े बदलाव की संभावना
विज्ञापन

- वार्ड 21 के बजाए इस बार जिले में 20 वार्ड में होना है चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला पंचायत का आंशिक परिसीमन फाइनल हो जाने के बाद अब चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों की नजर आरक्षण पर टिकी है। एक वार्ड कम हो जाने के कारण आरक्षण किस तरह होगा, इस पर सभी की निगाहें है।
जिला पंचायत चुनाव के लिए जिले में इस बार वार्ड 13 से 20 तक आंशिक परिसीमन हुआ है। वर्ष 2015 के चुनाव के आधार पर वार्ड एक से 12 रखे गए हैं। पिछले चुनाव में 21 वार्ड पर चुनाव हुए थे, जबकि इस बार जिले में बीस वार्ड पर चुनाव होंगे। दावेदारों के बीच होर्डिंग वार शुरू हो चुकी है। संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पोस्टर भी चस्पा किए हैं, लेकिन आरक्षण फाइनल नहीं हुआ है। दावेदारों की निगाह इस बात पर टिकी है कि आरक्षण किस क्रम में रखा जाएगा।
विज्ञापन

रटौल में नहीं होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
बागपत। रटौल के नगर पंचायत बन जाने के बाद इस बार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ग्रामीण वोट नहीं कर सकेंगे। गांव के निकाय बनने की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में यहां पहले प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। अन्य निकायों के साथ ही यहां भी चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंबल के फेर में अटके प्रत्याशी
बागपत। राजनीतिक दलों ने सिंबल पर चुनाव लड़ाने का एलान किया था। लेकिन अब भाजपा संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। रालोद और सपा के गणित पर लोगों की निगाह टिकी है। आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी है, जबकि बसपा और कांग्रेस भी चुनाव मैदान में समर्थित प्रत्याशी उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed