{"_id":"5f1db5358ebc3e9fa15b07fb","slug":"after-mobile-tv-class-will-now-run-on-radio-baghpat-news-mrt493180873","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल, टीवी के बाद अब रेडियो पर चलेगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल, टीवी के बाद अब रेडियो पर चलेगी क्लास
विज्ञापन

बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में व्हाटसअप पर वर्चुअल क्लास, टीवी पर प्रसारण के बाद अब रेडियो पर ऑडियो लेसन का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेडियो पर प्रसारित होने वाला ऑडियो लेसन 30 मिनट का होगा। शासन ने डीआईओएस को भेजे पत्र में रेडियो पर प्रसारित होने वाली ऑडियो क्लिप तैयार कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों को 27 जुलाई तक ऑडियो क्लिप तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन बच्चों को शिक्षण कराने के लिए व्हाटसअप पर वर्चुअल क्लास एवं टीवी के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराया गया था। एक जुलाई से विद्यालयों का संचालन कर दिया गया है, मगर अभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में शिक्षण के लिए नहीं बुलवाया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से ही बच्चों को शिक्षण कराया जा रहा है। अब रेडियो के माध्यम से ऑडियो लेसन की शुरुआत करने की तैयारी है। रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रत्येक ऑडियो लेसन 30 मिनट का होगा। शासन ने डीआईओएस को भेजे पत्र में जिले के शिक्षकों से ऑडियो लेसन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि शासन की मंशा रेडियो पर ऑडियो लेसन प्रसारित करने की है। इसके लिए शिक्षकों को 27 जुलाई तक 30 मिनट का ऑडियो लेसन तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों का ऑडियो लेसन शासन को भेजा जाएगा। शासन स्टर पर ऑडियो लेसन का चयन होने पर इसका प्रसारण किया जाएगा।