फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After dusty strong wind and drizzle, lights went out from city to village

Baghpat News: धूल भरी तेज हवा व बूंदाबांदी के बाद शहर से लेकर गांव तक बत्ती गुल

Wed, 24 Apr 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
After dusty strong wind and drizzle, lights went out from city to village
बागपत/रटौल। मंगलवार को अचानक बदले मौसम के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। तेज हवा के कारण विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से शहर से लेकर गांवों तक की बत्ती गुल हो गई। बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं कटाई रोकनी पड़ी और खेतों में कटी फसल भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। गेंहू की थ्रेसिंग बंद हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवा के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट आने से बत्ती गुल
तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। जिससे नगर से लेकर गांवों में बत्ती गुल हो गई। बत्ती गुल होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ी, थ्रेसिंग रुकी
बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं कटाई का समय चल रहा है और बूंदाबांदी होने के कारण कटाई रोकनी पड़ी। इसके अलावा खेतों में कटी हुई फसल भी भीग गई। सिसाना के किसान ओमपाल चौहान व रणपाल और दुड़भा के आकाश का कहना है कि गेहूं की फसल पक चुकी है और कटाई चल रही है ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल खराब होने से काफी नुकसान हो जाएगा। ----
तेज हवा से बौर व छोटे आम गिरने से नुकसान
तेज हवा चलने से सबसे ज्यादा असर आम के बागों में दिखाई दिया। बागवान कादिर, चौधरी सलीम का कहना है कि बागानों में अभी कुछ बौर है तो कुछ बौर से छोटे आम बनने लगे है। तेज हवा के कारण बौर गिर गया तो बूंदाबांदी से उसमें फंगस लगने का डर है। जिससे बागान मालिकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

खराब मौसम ने रोका अखिलेश का हेलीकॉप्टर

बागपत। खराब मौसम का असर बागपत लोकसभा क्षेत्र के हर्रा खिवाई में इंडिया गठबंधन की सभा पर भी पड़ा। इस सभा में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आना था लेकिन तेज हवा होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को आने की अनुमति नहीं मिल सकी। इस कारण अखिलेश ने सभा को मोबाइल से ही संबोधित करके काम चलाया।


इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के हर्रा खिवाई में मंगलवार को चुनावी रैली आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की। इस सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को आने की अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed